A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

MEGA BIG BREAKING | स्कूल छुट्टी में रफ्तार पर चला पुलिस का हंटर: चिलकाना में 15 चालान, लापरवाह चालकों को सख्त चेतावनी

थाना प्रभारी आईपीएस सिमरन सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमन, उपनिरीक्षक माधुरी भारद्वाज सहित पुलिस टीम

🚨🚨 MEGA BIG BREAKING | स्कूल छुट्टी में रफ्तार पर चला पुलिस का हंटर: चिलकाना में 15 चालान, लापरवाह चालकों को सख्त चेतावनी 🚨🚨

सहारनपुर

सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल छुट्टी के समय सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चिलकाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी आईपीएस सिमरन सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमन, उपनिरीक्षक माधुरी भारद्वाज सहित पुलिस टीम ने स्कूलों के आसपास और मुख्य मार्गों पर सघन जांच की। इस दौरान कुल 15 वाहनों के चालान काटे गए।

कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा लापरवाही बाइक सवारों में देखने को मिली। 13 बाइक सवार बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलते पाए गए, जिन पर तुरंत चालान किया गया। वहीं 2 कार चालकों को सीट बेल्ट न लगाने पर दंडित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल छुट्टी के समय तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों और वाहन चालकों से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर

📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!