
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 16 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ ===-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में भारत की जनगणना 2027 के लिए आज गुरूवार 16 अप्रैल से स्व गणना- सेल्फ एनयुमरेशन, का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने आज आनलाईन पोर्टल पर अपना स्व गणना का फार्म भरकर जनगणना 2027 प्रक्रिया की शुरुआत की। देश के सभी नागरिकों को पहली बार जनगणना से संबंधित जानकारी स्वयं से आनलाईन माध्यम से भरने का अवसर दिया जा रहा है। जनगणना2027 के लिए आनलाईन पोर्टल http//:se.census.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है। आनलाईन पोर्टल पर कोई भी नागरिक निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी खुद ही भर सकता है। आनलाईन पोर्टल पर घर का मुखिया यह फार्म भर सकता है। इसके लिए एक मोबाईल नंबर से केवल एक ही स्व गणना प्रपत्र भरा जा सकता है। यह फार्म सुबह 06बजे से लेकर रात में 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आनलाईन पोर्टल पर फार्म भरने पर एक आईडी भी प्राप्त होगी, जिसे कि बाद में जनगणना प्रगणक के घर पर आने पर दिखाना होगा। आनलाईन माध्यम से फार्म नहीं भरने पर 01 मई से 30 मई2026 तक प्रगणक घर पर आकर सभी जानकारी एकत्रित करेंगे। जिले के सभी निवासियों से यह अपील की जा रही है कि वे जनगणना के लिए घर पर आने वाले प्रगणकों को अपनी पूरी जानकारी सही सही बताएं यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी ।











