A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर का शानदार रहा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

सिद्धांत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों से प्राप्त किया प्रथम स्थान

छात्र सिद्धांत सिंह को मिठाई खिलातीं प्रधानाचार्या सरिता रानी ।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 10 का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट के छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र सिद्धांत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, हिफजा खान ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा खुशी विश्नोई ने 93 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

अपना अच्छा रिजल्ट देख छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े और उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही अपने माता-पिता को दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने बताया कि इस बार भी उनके बार भी विद्यालय का कक्षा 10 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तथा उन्होंने सभी बच्चों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दीं। वहीं विद्यालय प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया है।

परीक्षा में शानदार अंक आने पर खुशी से उछलतीं राजेंद्र एकेडमी की छात्राएं। 

राजेंद्र एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राएं। 👇

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन पर विजयी मुद्रा में राजेंद्रा एकेडमी की छात्राएं। 

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 

Back to top button
error: Content is protected !!