A2Z सभी खबर सभी जिले कीनागपुरमहाराष्ट्रमौसम

नागपुर शहर में भी अब गर्मी तेज होनें लगी है, तापमान और बढ़ने की भी संभावना ।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 16 अप्रैल 2026

नागपुर ==-: नागपुर शहर में भी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। तेज गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्युनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी चार पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं। हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तेज गर्मी के बीच घर से बाहर जाते समय में सावधानी भी जरुरी है। छोटे बच्चों और बड़े बुजुर्गौ पर विशेष ध्यान देना होगा। गर्मी में मौसम विभाग के द्वारा दी गई चेतावनी का पालन करना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में मौसमी फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के हिसाब से बेहतर होता है। पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। तेज धूप में निकलने पर सिर को ढॉककर और आंखों में सुरक्षित धूप के चश्मे पहनकर ही बाहर जाना चाहिए। हलांकि इस महीने अभी तक एक भी हीट वेव दर्ज नहीं किया गया है। तेज गर्मी में दिन में दोपहर में बारह बजे से लेकर तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से यथासंभव बचने की कोशिश करनी चाहिए। खान-पान पर विशेष सावधानी रखकर भी गर्मी के इस मौसम में अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!