
हर गतिविधि पर नजर कमांडेंट ने जवानों को दिया सतर्कता का संदेश
धनबाद
कतरास :-बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-तीन अंतर्गत आकाश किनारी स्थित सीआइएसएफ कैंप से बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च आकाश किनारी कैंप से शुरू होकर चेकपोस्ट भटमुड़ना होते हुए केलुडीह तक पहुंचा और पुनः वापस कैंप लौटा।फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट सुबोध कुमार ने किया। इस दौरान दर्जनों जवान अनुशासित ढंग से एक कतार में चलते हुए क्षेत्र में सुरक्षा का एहसास कराते नजर आए। पूरे मार्ग में जवानों की मुस्तैदी और सख्ती साफ तौर पर दिखाई दी। जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा।मार्च के दौरान कमांडेंट ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए हर परिस्थिति में सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल गश्त करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को यह भरोसा दिलाना है कि सुरक्षा बल क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।








