A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

*माजरी सेक्टर में बसपा ने मनाई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, स्थापना दिवस पर शरबत-भोजन वितरण*


महेश निषाद बल्लारपुर महाराष्ट्र:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सेक्टर माजरी की ओर से महामानव, विश्वरत्न, भारत रत्न बोधिसत्व परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

14 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष मा. हरिऔध भारती जी के नेतृत्व में बाबा साहेब को आदरांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की गई। इसी दिन बसपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर माजरी में मिष्ठान, शरबत, शीतल जल तथा खाद्यान्न का वितरण किया गया।

इस आदरांजलि एवं स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष मा. हरिऔध भारती, विधानसभा सचिव अवध नारायण, सेक्टर प्रभारी ओमनाथ, सेक्टर अध्यक्ष सुनील पाटिल, सुधीर भारती, दिनेश प्रसाद, विद्यासागर, नितेश गौतम, विजय पाटिल, राजेश, आनंद, दीनानाथ, कैलाश प्रसाद, आजाद बागी, मुन्ना यादव, रोशन कुमार सहित बसपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चे और अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!