
आज दिनांक 20.05.2025 को, जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया की संयुक्त अध्यक्षता में कल दिनांक 21.05.2025 से बी०एम०पी० 17, बोधगया के परिसर में शुरू होने वाली होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक(रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक(यातायात), अंचल निरीक्षक, बोधगया, थानाध्यक्ष बोधगया थाना एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें बहाली प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही, उम्मीदवारों की सुविधा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि पूरी प्रक्रिया सुचारु एवं सुव्यवस्थित हो, जिससे योग्य उम्मीदवारों को निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








