
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, गुरूवार 30 अक्टूबर 2025, छत्तीसगढ
=================================
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्वाचक नामवाली विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम छत्तीसगढ प्रदेश में भी आरंभ कर दिया गया है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का यह कार्य 28 अक्टूबर 2025 से छत्तीसगढ प्रदेश मे भी शुरू है। निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में भी यह कार्य 28 अक्टूबर से शुरू किया गया है। एसआईआर को लेकर जीपीएम जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश लीना मंडावी जी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों की बैठक भी ली, और इस बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए मतदान केंद्र अधिकारी बीएलओ के जिम्मेदारी से भी अवगत करवाया। उन्होनें कहा कि बीएलओ मतदाताओं के घर घर पहुंचकर गणना फार्म वितरण करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपना अभिमत देने के साथ ही इसे चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे। जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का यह कार्य पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है। जिला कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों से यह आग्रह भी किया कि वे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करें और इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित बेक जी ने सबको यह बतलाया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण मे जिले के सभी मतदान केंद्रों के नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी । बीएलओ मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध करवायेंगे अंर और उन्हें मतदाताओं से भरवाकर वापस भी लेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्धारित मतदाताओं के वर्गीकरण सहित चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की भी विस्तृत जानकारी दी और उनकी प्रतियां भी सबको उपलब्ध करवाई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमे से भाजपा से श्री कुबेरसिंह सराटी जी, कांग्रेस पार्टी से श्री अशोक शर्मा जी, बहुजन समाज पार्टी के तपेशवर सिंह जी, जनता कांग्रेस(जोगी) से रिजवान अंसारी जी, और आम आदमी पार्टी से वसीम खान , भावेश वरकड़े जी भी उपस्थित रहे।




