A2Z सभी खबर सभी जिले की

टीम मदर टेरेसा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर अज्ञात घायल जख्मी व मृतकों को उपलब्ध कराती है स्वास्थ्य सुविधा व मानव मोक्ष

लगातार छः वर्षो से निःस्वार्थ भाव से सेवा देती आ रही है टीम मदर टेरेसा

अज्ञात घायल जख्मी व मृतकों को उपलब्ध कराती है स्वास्थ्य सुविधा व मानव मोक्ष

कुमार गौरव आरा

अज्ञात लवारिस शव एवं जख्मी घायलो के हमदर्द टीम मदर टेरेसा सह संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा 2018 से लगातार सेवा देता आ रहा है।टीम के संस्थापक महासचिव सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने बताया कि हमारी टीम भोजपुर जिले मे निःस्वार्थ भाव से सेवा देने का काम करती है।उन्होंने कहा कि पीरो मे सडक दुर्घटना मे गम्भीर रूप से जख्मी युवक को 112 की पुलिस द्वारा स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन स्थानीय अस्पताल अथवा नजदीकी अस्पताल मे स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा सुविधा उपलब्ध नही कराकर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।आज सदर अस्पताल की हालात पीएचसी सीएचसी से भी बदतर है।ऐसे मे हमारी संस्था तन मन धन से उनका इलाज करवाती है।वहीं मृतको को मानव मोक्ष दिलाती है।वहीं उन्होंने कहा कि भोजपुर पुलिस भी ऐसे मरीजो को अपने ऊपर वाले के हाल पर सदर अस्पताल लाती है पर ठीक से उपचार संबंधी पहल नही कर पाती है।तब टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी एवं संत रविदास जनसेवा संगठन आगे आकर असहाय लाचार बेवस जख्मियों मृतको को सुविधायें उपलब्ध कराने की पहल मे जुट जाती है साथ ही ऐसे अज्ञात लवारिस जख्मियों शवों की पहचान आदि की खोजबीन मे लग जाती है।उन्होंने कहा कि संगठन रजिस्टर्ड होने के बाद भी भोजपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन कुछ सहयोग नही करती है। सदर अस्पताल आरा में लवारिस मरिजो को साफ सफाई तथा कपड़े एवं भोजन संबंधी मामूली एक मग रखने का एक कोना भी नही दिलवा पाती है जिला प्रशासन।

Back to top button
error: Content is protected !!