A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोयला माफिया सिंह, पाशी,चौहान और यादव सुरंग बनाकर कर रहे कोयले का अवैध कारोबार

बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह के इर्द गिर्द खास सिजुआ 40न0 में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध तस्करी जारी है , कोयला तस्कर सिंह, पाशी,चौहान और यादव के घरों के अंदर वेस्ट मोदीडीह में सुरंग बनाकर कर रहे कोयले का अवैध तस्करी लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई। इस काले गोरख धंधे में पप्पू सिंह, शिवम सिंह उर्फ गोलू सिंह,सुनील पाशी, राजाराम यादव,मुन्ना यादव,कल्लू चौहान,सूरज कुमार यादव ओर अन्य लोग शामिल है। इस काले कारनामे से थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहे है, कोयला तस्कर दिन के उजाले में भी अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे है, और यही नहीं तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रस्ते में पवन कुमार महतो (मुखिया) के घर के बगल में बाउंड्री वॉल में दिन के उजाले में अवैध कारोबार जारी है बड़ी गाड़ियों में अवैध कोयला लोड कर रात में भट्टे और मंडियों में भेजा रहा है लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई तक नहीं हुआ न ही कोई छापेमारी हो रही है इतना न्यूज प्रकाशित होने के बाद भी सीआईएफ क्यों नहीं कर रही छापेमारी इससे साफ पता चलता है कि इस कोयले के अवैध खेल में सीआईएफ की भी मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता । इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।

Back to top button
error: Content is protected !!