
दिनांक 24/04/2026 समय 23:03 पर मिनी कंट्रोल के द्वारा सी यू जी पर सूचना प्राप्त हुई की ईदगाह चौराहा ब्रह्म नगर थाना क्षेत्र बजरिया में कार की गैराज में भीषण आग लगी है और आसपास घनी बस्ती में फैलने की स्थिति है।इसकी संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए एफएस कर्नलगंज से एक फायर टेंडर 0451,FQRV 8815 मय यूनिट युक्त घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि आग बहुत तेज जल रही है,,इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय ,कानपुर को दी गई।।मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय द्वारा तत्काल ही अन्य फायर स्टेशनों से भी वाहनों को भेजने के आदेश दिए गए एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय भी घटनास्थल पर पहुंचे।।अन्य वाहनों में FS फजलगंज से फायर टेंडर 0570 ,7655 व FS किदवई नगर से 0237, FS मीरपुर से 0241, FS पनकी से 2463, FS जाजमऊ से 0177, FS लाटूश रोड से 9403 घटनास्थल स्थल के लिए रवाना हुई।फायर सर्विस यूनिटों द्वारा आग को तीनों तरफ से सीमित कर दिया गया और घनी आबादी में फैलने से रोका गया एवं अन्य दुकानों / गैराजों आदि को भी बचाया गया।।आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।।इस घटना में कोई इंजरी अथवा जनहानि नहीं हुई।।








