A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे ने कतरी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया

धनबाद
कतरास क्षेत्र में कतरी नदी के अस्तित्व को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे ने कतरी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नदी की जलधारा को रोककर विभिन्न स्थानों पर खुदाई की जा रही है। मौके पर पोकलेन मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा था, जिसकी तस्वीरें एसडीएम ने अपने मोबाइल में कैद कीं।
एसडीएम ने अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कतरी नदी किनारे से लेकर कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का 9 नंबर तक तथा रामकनाली ओपी क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास नदी तट का निरीक्षण किया।
इस दौरान बाघमारा के सीओ गिरजानंद किस्कू, बीसीसीएल एरिया-4 के जीएम सहित कई अधिकारी भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्वकर्ता वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने नदी में हो रही खुदाई पर रोक लगाने की मांग उठाई और नदी के संरक्षण की अपील की। श्रीमती ने कहा कि मौखिक और लिखित शिकायत एरिया 4 के जीएम को पत्र दिए हैं
निरीक्षण के समय कतरास थाना प्रभारी, तेतुलमारी थाना प्रभारी और सीआईएसएफ के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!