

नजीबाबाद के चौक बाजार स्थित हरिओम वैरायटी स्टोर में 19 अप्रैल की रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे दुकान मालिक हरिओम और शुभम अग्रवाल ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पाया। गल्ले में रखे बिक्री के रुपये और शादी में इस्तेमाल होने वाले गजरो के नोट चोरी हो गए थे।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना प्रभारी अमित कुमार, चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडे और एसआई कय्यूम अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और छत पर चढ़कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने छत के रास्ते जीने की लोहे की जाली काटकर दुकान में प्रवेश किया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। हरिओम वैरायटी स्टोर के सभी सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है। दुकान मालिक से तहरीर मिलने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।






