A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में त्रिपक्षीय वार्ता में किसान बोले समस्याओं का हल कराएं अ​धिकारी

उपजिला​​धिकारी की मौजूदगी में अ​धिकारियों से किसानों की हुई त्रिपक्षीय वार्ता

कांठ में अ​धिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को कांठ तहसील में उपजिलाधिकारी संत दास पंवार की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें किसानों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं, मांगों और मुद्दों को रखा।
कांठ में त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान मौजूद किसान और अधिकारी।
वार्ता के दौरान बिजली की जर्जर लाइनों, स्मार्ट मीटरों, बिजली बिलों, कनेक्शनों, बकाया गन्ना भुगतान, नहरों में पानी, कांठ नगर के पानी निस्तारण को नाला निर्माण, तेंदुओं के आतंक आदि को किसानों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। पिछले दिनों समस्याओं व मांगों के संबंध में दिए गए ज्ञापन पर क्या-क्या कार्रवाई की गई, इसकी समीक्षा भी अधिकारियों से की गई। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कह कि उन्हें किसी भी दशा में बिजली के स्मार्ट मीटर मंजूर नहीं हैं, यदि इन्हें लगाने में जबरदस्ती की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सभी मांगों, समस्याओं और मुद्दों के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने पर त्रिपक्षीय वार्ता को समपन किया गया। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला मंत्री रामकला सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, अनोज कुमार, नसीम अहमद, ओमपाल सिंह, भविष्य विश्नोई आदि के साथ ही जेई बिजली अरविंद गुप्त, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिराज मलिक, ईओ नगर पंचायत रामेश्वर दयाल, गन्ना समिति सचिव खेत आदि अधिकारी भी रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 
Back to top button
error: Content is protected !!