
महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली स्थित राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा में आयोजित चार दिवसीय अंतर विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन सोमवार, 20 अप्रैल को प्रातः 9 बजे उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
चौथे दिन यूकेजी एवं एलकेजी वर्ग बैलून रेस के बालक वर्ग में एलेंश कुमार एवं शशिभूषण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरिश एवं आयुष द्वितीय तथा आर्यन यादव एवं सूर्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा के छात्र रहे। वहीं बालिका वर्ग में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली की खुशनुमा एवं सलमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा की अनुष्का एवं अनुष्का द्वितीय तथा शैरिश फातमा एवं प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
म्यूजिक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बालक वर्ग में एलकेजी के छात्र श्रेयांश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में शैरिश फातमा (दुआ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वाटर गेंद गेम में बालक वर्ग में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के नैतिक सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा की सारा खान विजेता रहीं।
समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम एवं प्रधानाचार्य केडी त्रिपाठी द्वारा मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
अतिथियों के उद्बोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मकसूद आलम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार होती हैं। इससे उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना को बनाए रखना ही सच्ची जीत है।
वहीं प्रधानाचार्य केडी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली), रविंदर कुमार, कृष्णा जायसवाल एवं अंशुमान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के प्रबंधक महबूब आलम, डायरेक्टर मंसूर आलम, मनोज कुमार, आलोक कुमार कन्नौजिया, कृष्णा कुमार, मेराज अंसारी, विकास कुमार, कमलेश कुमार पासवान, शिरीन मसीह, दिव्या अग्रहरि, आशा गुप्ता, पूसा, गुंजा, प्रतिमा, प्रियांशी, राकेश, अंजू कुमारी, कविता कुमारी, मोनिका कुमारी एवं नवनीत मिश्रा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समापन समारोह का माहौल उत्साह, उल्लास और तालियों की गूंज से भर गया, जहां नन्हे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।















