A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026:- कांठ में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से निकाली तीसरी प्रभातफेरी

प्रभातफेरी का नगर में जगह-जगह प्रभातफेरी का हुआ भव्य स्वागत, रविवार को होगा मुख्य आयोजन, निकलेगी शोभायात्रा

कांठ नगर में तीसरी प्रभातफेरी निकलते ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष और बच्चे।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय उत्सव के क्रम में शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुबह नगर में अंतिम प्रभातफेरी निकाली। जिसमें लोगों के माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया गया। वहीं भजन संध्या में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे।

शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रभातफेरी मौहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए राम नरेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, विशाल शर्मा और शेखर वर्मा के आवासों पर पहुंची। जहां ब्राह्मणों का स्वागत करते हुए प्रसाद ग्रहण कराया गया। प्रभातफेरी में महिलाएं, पुरुष व बच्चे भगवान परशुराम का भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

भजन संध्या में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग एवं श्रद्धालु।

वहीं इसके अलावा पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार की रात भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भजन संध्या की गई। जिसमें श्रद्धालु मधुर भजनों पर झूमने के लिए विवश हो गए।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण धर्मशाला में कीर्तन करती महिलाएं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, प्रभातफेरी संयोजिका अनुजा शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुनीता शर्मा, पूनम शर्मा, रितिका शर्मा, यशिका शर्मा, मंजू शर्मा, सोनिया शर्मा, मीनू शर्मा, दीया शर्मा, श्वेता शर्मा, विनीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, अनिता शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, नवदीप शर्मा, संजय कौशिक, अभी शर्मा, हर्ष शर्मा, शार्व शर्मा, रोहित शर्मा, राजीव शर्मा, अनंत शर्मा, विनायक शर्मा, अंकित शर्मा, दिवाकर शर्मा, विकास शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के महिला-पुरुष व बच्चे रहे। बता दें कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें पूजन, विचार गोष्ठी, प्रसाद वितरण, भंडारा किया जाएगा और शाम चार बजे कांठ नगर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 

 

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!