A2Z सभी खबर सभी जिले की

भावलापाड़ा में भव्य कलश यात्रा गूंजे जयकारे

जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
धार जिले के भावलापाड़ा में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा के साथ भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ इंद्रावल स्थित नरसिंह मंदिर से विधि-विधान के साथ गंगा माता पूजन कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरकर यात्रा प्रारंभ की, जो इंद्रावल नगर के राम मंदिर चौराहे से होते हुए हनुमान मंदिर, मुख्य स्कूल चौराहा और भावलापाड़ा रोड से गुजरते हुए लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर भावलापाड़ा स्थित राम मंदिर एवं यज्ञशाला पहुंची। यात्रा शाम 5 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चली, जिसमें पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जयकारे लगाए गए। यज्ञशाला पहुंचने पर हवन-पूजन एवं अर्चना का आयोजन किया गया, जहां पंडितों ने सनातन धर्म के अनुसार संस्कृत मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण कर विधिवत पूजन संपन्न कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!