
झालावाड़, 18 अप्रैल 2026।बहुजन समाज पार्टी के कोटा जोन प्रभारी श्री हनुमान जगरवाल रविवार से झालावाड़ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डालूराम मेघवाल ने बताया कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोटा जोन में कुल 11 जिले शामिल हैं, जहां पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री जगरवाल 19 अप्रैल को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र, 20 अप्रैल को डग विधानसभा क्षेत्र तथा 21 अप्रैल को विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे।
दौरे के दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश देंगे और जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।











