

रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता | खीरी | 18 अप्रैल 2026
मैलानी, खीरी: अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बाकेंगज में हुए विवाद और पथराव के मामले में मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अम्बेडकर जयंती के दौरान बाकेंगज में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मु0अ0स0 82/26 और मु0अ0स0 83/2026 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। केस में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109(1), 3(5), 76, 317(3), 326(F), 310(2), 121(1), 132, 324(5), 61(2), 126(2) तथा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 व 3/4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कौन है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काशीराम पुत्र जीयनलाल, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना मैलानी, जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 14 अप्रैल को हुए विवाद में पथराव किया था।
बरामदगी
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद सरकारी डंडा और एक अदद सरकारी हेलमेट बरामद किया गया है। आशंका है कि ये सामान बवाल के दौरान पुलिस से छीना गया था।
पुलिस टीम की कार्रवाई
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 दृगपाल सिंह 2. उ0नि0 योगेन्द्र सिंह 3. हे0का0 देवेन्द्र सिंह 4. का0 गौरव उज्जवल, का0 अंकित, का0 राजीव सागर, का0 आदर्श चौरसिया, का0 नितिन






