A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा (उ0प्र0) के निर्देश पर जनपद बहराइच में अवैध डग्गामार वाहनों एवं अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बहराइच: पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा (उ0प्र0) के निर्देश पर जनपद बहराइच में अवैध डग्गामार वाहनों एवं अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात, राज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर रुपईडीहा-नेपाल सीमा एवं नानपारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बस, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहनों से संबंधित अभिलेखों एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण किया गया तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने, अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में चेकिंग/प्रवर्तन के दौरान झिंगहा घाट तिराहे पर ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन संचालित करते पाए गए चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही नगर क्षेत्र में मॉडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर लगाकर संचालित बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई तथा ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई।
अभियान के अंतर्गत कुल 06 वाहनों को सीज कर थाना रुपईडीहा में जमा कराया गया तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 351 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!