A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

नगर निगम में कल आयोजित होगी महापौर जन सुनवाई

एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान

कटनी

कटनी शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई अब एक भरोसेमंद और प्रभावी व्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह पहल नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समाधान की प्रक्रिया को सरल और तेज बना रही है।

इसी क्रम में 21 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सहज और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से न केवल समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाता है, बल्कि संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश देकर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को भी सुदृढ़ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर विज्ञापन संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!