A2Z सभी खबर सभी जिले की

आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश    पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ

आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश
   पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ
पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को  हुआ ।
         प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं  होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!