A2Z सभी खबर सभी जिले की

कॉफी विद कलक्टर प्रेरणास्पद एवं सकारात्मक कार्या के प्रोत्साहन के लिये जिला कलक्टर ने शुरू किया काफी विद कलक्टर की अनूठी पहल

कॉफी विद कलक्टर
प्रेरणास्पद एवं सकारात्मक कार्या के प्रोत्साहन के लिये जिला कलक्टर ने शुरू किया काफी विद कलक्टर की अनूठी पहल
जिला कलक्टर ने सीएमएचओ सहित सफलतापूर्वक पहला सिजेरियन प्रसव कराने वाली टीम से संवाद कर सराहा*

पाली, 18 अप्रैल। समाज हित के कार्यो में शामिल होकर आमजन में प्रेरणास्पद एवं सकारात्मक कार्यों से अन्य को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों का हौसला बढ़ाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने अनूठी पहल शुरू की है। ‘कॉफी विद कलक्टर’ इसके तहत समाज उपयोग कार्य कर अन्य लोंगों को प्रेरणा देने वाली व्यक्तियों एवं संस्थाओं के साथ जिला कलक्टर रूबरू होंगे।

*जिला कलक्टर ने की सराहना*
‘कॉफी विद कलक्टर’ की पहल की शुरूआत जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शनिवार को अपने कक्ष में सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल व अन्य चिकित्सा अधिकारियों व घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने व सफलतापूर्वक पहला सिजेरियन प्रसव कराने वाले डॉक्टर व अन्य कर्मियों से मिले और संवाद कर उनके प्रयासों को सराहा।

जिला कलक्टर ने बीसीएमओ देसूरी डॉ अविनश चारण, सीएचसी इंचार्च डॉ उम्मेद कसाना, गायनोलॉजिस्ट सीएचसी घाणेराव डॉ दिनेश कुमार , डीपीएम एनएचएम भवानी सिंह, ओटी असिसटेन्ट सैफ अली खान, निंर्सग ऑफिसर प्रवीण सिंह टीम से उनके प्रयासों के बारे में जानकारी ली।
साथ ही अच्छा कार्य करने के लिये शुभकानायें दी व आगे भी ऐसे कार्य करने के लिये प्र्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मौजूद कार्मिको को मोमेन्टों प्रदान किये। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार से अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि घाणेराव(पाली)/ देसूरी क्षेत्र के घाणेराव गांव में संचालित सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

*क्षेत्र के लिये बताया महत्वपूर्ण*
जिला कलेक्टर ने इसे जिले के लिये महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार चिकित्सा विभाग की प्राथमिकता है। घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऑपरेशन थियेटर के नियमित संचालन से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।

*डॉ मारवाल ने बताया*
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पाली जिले के देसूरी ब्लॉक के घाणेराव कस्बे में आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट द्वारा निर्मित मोहिनी देवी जुगराजजी हिंगड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाणेराव में कनिष्ठ विशेषज्ञ के पद पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने सें ऑपरेशन थियेटर शुरू हो गया है। इसके प्रारंभ होते ही पहला एलएससीएस (सीजेरियन) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को अब प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों में रेफर होने की आवश्यकता नहीं होगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!