A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ पहुंचने पर राज्य मंत्री का किया गया जोरदार स्वागत

बुनकर की बात सरकार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री

कांठ में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी का कांठ पहुंचने पर भाजपाइयों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री ने ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज के द्वारा आयोजित कराए गए बुनकर की बात सरकार के साथ कार्यक्रम में शिरकत की और बुनकरों की समस्याओं को सुना।

कांठ नगर के मदरसा नासिर-उल-उलूम में हुए कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की मोदी और योगी सरकार बुनकरों के प्रति काफी गंभीर है। सरकार ने बुनकरों के हित में योजनाएं भी संचालित की हुई हैं। उन्होंने यहां बुनकरों की समस्याओं को भी सुना और इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में ऑल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिलाध्यक्ष शुजाअत करीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कारी कमरूद्दीन, समाज सेवी मौहम्मद युनूस तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष असद लतीफ, भाजपा नेता सत्यवान सिंह, रिजवान अल्वी, मौलाना मौहम्मद साबिर, तारिक रियाज, फसाअत करीम अंसारी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Back to top button
error: Content is protected !!