A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौर

इंदौर, शहर के खजराना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है

 

इंदौर, शहर के खजराना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता, जो इंदौर के एक कॉलेज में बी.एससी. की छात्रा है, ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से एक कैफे में हुई थी। आरोपी ने अपना नाम राहुल बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। समय के साथ दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर शादी का झांसा दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने खुलासा किया कि उसका असली नाम अब्दुल अजीज पठान है और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी।

पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने इस प्रस्ताव का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद युवती ने आरोपी की महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई वह सख्त कार्रवाई की मांग की

Back to top button
error: Content is protected !!