
बलिया। जनपद के दुबहर ब्लॉक स्थित पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने एक बार पुनः अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें रविवार 19 अप्रैल को लखनऊ में डाक्टर सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह (पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक) एवं अजय कुमार सिंह (प्राचार्य, कालेज आफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज )के द्वारा रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, सेक्टर-14, इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष, जिन विद्यालयों से पांच से अधिक छात्र इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं, उन विद्यालयों के तैयारी कराने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया जाता है।इस वर्ष प्रतिमा के अतिरिक्त जनपद के आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि उच्चतर कक्षाओं में उन्हें आर्थिक अभाव का सामना न करना पड़े।बता दे कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 9, 10, 11 और 12 में प्रत्येक वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है, जो चार वर्षों में कुल 48,000 रुपये होती है।इस वर्ष बलिया में 251 के सापेक्ष 251 छात्र सफल रहे हैं।
प्रतिमा अध्ययनरत बच्चों को स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में विभिन्न माध्यमों से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारी आदि में सहयोग करती रहती है। प्रतिमा का प्रदेश के बत्तीस विशिष्ट लोग जिसमे प्राचार्य , प्रवक्ता , खंड शिक्षा अधिकारी एवं HCL फाउंडेशन के कोर्डिनेटर सम्मिलित हैं, के साथ सम्मानित होना बेसिक विभाग बलिया के लिए गर्व का विषय है। उनकी इसी मेहनत और लगन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें पहले भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को भी अपने बच्चों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने और सफल होने के लिए प्रेरित किया जाता है।। बलिया से सम्मानित हुए शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय (प्रधानाध्यापिका पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली, दुबहर,)हरिशंकर प्रजापति
(कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर, नवानगर,).विनोद कुमार सिंह,(कम्पोजिट विद्यालय जजौली, नवानगर),
.आलोक रंजन,(कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय करमौता, नवानगर,)कृष्णा नन्द पाण्डेय,(पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर, पंदह),मोहन प्रसाद(,पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकादेवरी,चिलकहर,)सुनील कुमार पाण्डेय
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर, बेलहरी),कमलेश कुमार खरवार,(कम्पोजिट विद्यालय रसूलपुर, रसड़ा) एवं प्रज्ञा नंद राय( जू हा स्कूल कोध नवानगर)






















