
दिनांक 19/04/2026को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार मफस्सिल थाना परिसर में परीक्ष्मान भा.पु.से. सह थाना अध्यक्ष, मुफस्सिल थाना द्वारा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरे टर्न आउट बनाए रखने, आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा सौंपे गए कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही नियमित गश्ती को प्रभावी बनाने एवं गश्ती के दौरान दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़









