पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली
महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना पुरंदरपुर में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2026 धारा 8/21/23/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है।
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की पहचान कर दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
राकेश विश्वकर्मा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र राज कपूर, निवासी काशीराम आवास, गोविंद गौशाला के पास, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
बिट्टूट कुमार (उम्र 26 वर्ष) पुत्र भुलन सिंह, निवासी राजापुर, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज (बिहार)
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त अंतर्राज्यीय स्तर पर नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में संलिप्त थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।