मिशन शक्ति के तहत सिन्दुरिया क्षेत्र में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक-
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर टोला में 19 अप्रैल 2026 को “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस की मदद ले सकती हैं। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108 और 181 की जानकारी विस्तार से दी गई और इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए उनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।
सम्मेलन के दौरान महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सुरक्षित और सहज महसूस किया। उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और इस प्रकार के कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया। महिलाओं का कहना था कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके भीतर विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
बापी बाबा जी की जयंती पर आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:
19/04/2026
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली
19/04/2026
बाल विवाह को कहे ना अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के दुष्परिणाम की दी जानकारी।
19/04/2026
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
19/04/2026
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज सिंह द्वारा जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
19/04/2026
धौला में परशुराम जयंती मनाई, ब्राह्मण युवाओं ने लिया सामाजिक सुधार का संकल्प
19/04/2026
नवीन न्यायालय का विधिवत संपन्न हुआ भूमि पूजन
19/04/2026
राज्यपाल श्री बागड़े रहे मकराना के अल्प प्रवास पर
19/04/2026
कोरबा: झाबु नवागांव में बड़ा हादसा,सीएसईबी का राखड़ बांध फूटा,जेसीबी चालक की मौत, तीन मजदूर सुरक्षित
19/04/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार मुफ्फसिल थाना परिसर मे परिक्षमान भा. पु. से सह, मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष मुफ्फसिल थाना द्वारा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं क्रमियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!