

नशा तस्करों के खिलाफ थाना कालांवाली पुलिस का बड़ा एक्शन
मुख्य तस्कर सहित दो आरोपी किए काबू
रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
स्थान कालावाली
*06 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन बरामद*
डबवाली 19 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य तस्कर दो नशा तस्करों को 06 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
काबू किए गए आरोपियों की पहचान शंटी सिंह व मुख्य तस्कर हरबंस सिंह निवासी बहमण कौर सिंह वाला जिला (बठिंडा पंजाब) के रूप में हुई है ।
मामले की जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 18.04.2026 को एएसआई अभय राम के नेतृत्व में एक टीम गश्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान डबवाली रोड से गांव कालांवाली-असीर रोड की तरफ जा रहे थे । जब वे नजदीक टी प्वाइंट असीर रोड-कालांवाली पहुंचे तो सामने से सड़क पर एक नौजवान लड़का आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस की सरकारी गाड़ी को आता देखकर एकदम से अपने दाहिने हाथ से कोई चीज सडक पर फैंककर वापिस मुडकर भागने लगा । जो उन्होंने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से कुछ ही कदमों की दूरी पर भागते हुए नौजवान शख्स को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना शन्टी सिंह निवासी गाँव बहमण कौर सिंह जिला बठिंडा बताया । जो पुलिस टीम को देखकर भागने का कारण पूछने पर उक्त शख्स ने बताया कि उसके पास हेरोइन थी, जिसके कारण वह उसे फेंककर भागा था । जो उक्त शख्स द्वारा फेंकी गई मोमी पन्नी को चेक किया गया तो उसमें से 06.400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । काबू किए गए आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कर जांच शुरू की गई ।
*टीम की तत्परता से मुख्य तस्कर भी काबू*- प्रबंधक थाना ने आगे बताया कि उक्त शख्स से बरामद हुई हेरोइन बारे पूछताछ की गई तो पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन उसे आरोपी हरबंस सिंह निवासी बहमण कौर सिंह वाला जिला बठिंडा ने ही बेचने के लिए दी थी । जो उक्त शख्स से मिली अहम जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर आरोपी हरबंस सिंह को भी काबू कर लिया ।
जो काबू किए गए आरोपियों आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी









