
गोड्डा -पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा चौक के पास सीएनजी ऑटो के धक्के लगने से बाइक सवार दो युवकों व सीएनजी ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
झारखंड, गोड्डा।

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा थाना क्षेत्र के मेहरमा चौक के समीप शैलेन्द्र नाथ महादेव मंदिर के पास सीएनजी ऑटो के धक्के लगने से दो बाइक सवार व सीएनजी ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना की सूचना पाकर मेहरमा थाना की पुलिस थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंची। जहां घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली तथा घायलों के प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया। जहां दो बाइक सवार घायल युवक का नाम सीमावर्ती क्षेत्र के ईशीपुर थाना अंतर्गत फुलजोरी गांव निवासी रंजित मिंज तथा दूसरा का नाम मेहरमा थाना क्षेत्र के सौरीचकला नवाडीह निवासी कृष्णा एक्का एवं सीएनजी ऑटो घायल चालक ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के अमडाड़ दोगच्छी का मो असलम है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीएनजी ऑटो के तेज रफ्तार के कारण घटनाएं घटित हुई है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र ईशीपुर थाना क्षेत्र के फुलजोरी के रोबिन मिंज के स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय प्रशासन जुट गई है।





