

निवाड़ी। पूर्व सपा विधायक श्रीमती मीरादीपक यादव के पति एवं उत्तर प्रदेश के गरौठा क्षेत्र से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश प्रशासन द्वारा जारी किए गए। आदेश के बाद मून सिटी स्थित उनकी संपत्ति पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने नोटिस चस्पा किया।
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई जिला प्रशासन एवं पुलिस दल की मौजूदगी में की गई। नोटिस में उल्लेख है कि यह संपत्ति प्रचलित प्रकरणों के तहत कुर्क की जा रही है तथा बिना पूर्व अनुमति किसी प्रकार के लेन-देन या हस्तांतरण पर रोक रहेगी।
कुर्की प्रक्रिया शुरू होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में अन्य संपत्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जावेगी।








