उत्तर प्रदेशबस्ती

परसरामपुर, गौर, स्वाट व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती :परसरामपुर, गौर, स्वाट व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा, अतीक निसार सहित 4 गिरफ्तार,सोने के जेवरात व नगदी बरामद।।

🚨 बस्ती पुलिस ने एक बार फिर थपथपाई अपनी पीठ।

🔥 परसरामपुर, गौर, स्वाट SOG की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की बड़ी गुत्थी सुलझी। 

लखीमपुर खीरी, बरेली के चार शातिर चोर धराए सोने-चांदी के ढेर के साथ।मखौड़ा धाम के पास आधी रात चली पुलिस की स्मार्ट रेड, चारों बदमाश धरे गए।

बरामद हुई TATA HEXA कार, ₹59,950 नगद, और गहनों की भारी खेप। सोने की अंगूठियां, चांदी की पायलें और मंगलसूत्र देख पुलिस भी रह गई दंग।नेपाल की भंसार रसीदें और चोरी के औजारों से खुला सरहदी नेटवर्क का राज। गिरफ्तार गिरोह के तार शाहजहाँपुर, आजमगढ़, सीतापुर तक फैले हुए हैं।पुलिस की मुस्तैदी से उजागर हुआ अंतरजनपदीय चोरी गैंग का बड़ा चेहरा।

थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह की टीम रही ऑपरेशन की रीढ़।परशुरामपुर SO भानु सिंह गौर संतोष कुमार की खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका।

एसपी अभिनंदन ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा दिया 25 हजार का इनाम।

बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11नवंबर 2025
थाना परसरामपुर पुलिस, थाना गौर, स्वाट व एस०ओ०जी० टीम की संयुक्त कार्यवाही में जिले में हुई चोरी की कई घटनाओं का अनावरण करते हुए चार गैर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को चोरी गये भारी मात्रा में सोने व चाँदी के आभूषण तथा चोरी करने वाले औजार, एक चार पहिया वाहन व नगदी के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना परसरामपुर पुलिस, थाना गौर, स्वाट व एस०ओ०जी० टीम की संयुक्त कार्यवाही में जिले में हुई चोरी की कई घटनाओं सम्बन्धित मुकदमें 1. मु0अ0सं0 239/2025, 2. मु0अ0सं0 257/2025 व 3. मु0अ0सं0- 313/2025 धारा 305A/331(4)/317(2) थाना परसरामपुर जनपद बस्ती, 4. मु0अ0सं0-169/2025 धारा- 305 (ए) बीएनएस, 5. मु0अ0सं0-208/2025 धारा 305(ए) बीएनएस, 6. मु0अ0सं0-218/25 धारा 305 (ए) बीएनएस व 7. मु0अ0सं0-219/2025 धारा- 305, 331(4) बीएनएस एवं दिनाक-01.09.2025 के घटना के क्रम में 8. मु0अ0सं0- 235/25 धारा- 305ए बीएनएस थाना हरैया जनपद बस्ती एवं 9. मु0अ0स0-77/2025 थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, का सफल अनावरण करते हुए चार गैर जनपदीय अभियुक्तों यथा क्रमशः 1 अतीक अहमद पुत्र स्व० नजीर सा० कस्वा सिंगाही थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खिरी, 2. निशार अहमद पुत्र नासीर सा० नगरीय कला (समदा ईलाका) थाना फटेट गंज (पूर्वी) बरेली, 3. अफरीद मुहम्मद पुत्र मो० हनीफ सा० भिड़ौरा थाना सिंगारी जिला लखीमपुर खीरी, 4. साजीम अली पुत्र स्व० बराती सा० बथुला टाण्डा थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खिरी को तीन अदद अंगुठी मर्दाना पीली धातू, चार अदद अंगुठी महिला पीली धातू, एक अदद अंगुठी पीली धातु, एक अदद नाक की कील पीली धातु, दो अदद सिकड़ी पीली धातु, दो जोडी कान का झाला पीली धातु, एक अदद मंगल सूत्र मय गुरिया लगा हुआ, आठ जोडी पायल सफेद धातु, इक्किश जोडी बिछुआ सफेद धातु, एक जोड़ी बच्चे का कड़ा सफेद धातु, एक अदद सफेद रंग की वाहन TATA HEXA वाहन सं0-UP 32 JA 0070 तथा दो अदद नेपाल राष्ट्र की भंसार कार्यालय व चोरी करने का उपकरण तथा 59950 रूपया बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी मखौड़ा मन्दिर मुख्य मार्ग के पास से दिनांक 11.11.2025 को समय करीब 00.34 बजे रात्रि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अनावरण करने वाली पुरी टीम को रुपया 25000/- के इनाम की घोषणा की गई
बरामदगी
1. तीन अदद अंगुठी मर्दाना पीली धातु,
2. चार अदद अंगुठी महिला पीली धातु,
3. एक अदद अंगुठी पीली धातु,
4. एक अदद नाक की कील पीली धातु,
5. दो अदद सिकड़ी पीली धातु,
6. दो जोडी कान का झाला पीली धातु,
7. एक अदद मंगल सूत्र मय गुरिया लगा हुआ,
8. आठ जोडी पायल सफेद धातु,
9. इक्किश जोडी बिछुआ सफेद धातु,
10. एक जोड़ी बच्चे का कड़ा सफेद धातु,
11. एक अदद सफेद रंग की वाहन TATA HEXA वाहन सं0-UP 32 JA 0070
12. दो अदद नेपाल राष्ट्र की भंसार कार्यालय की रसीद,
13. चोरी के उपकरण- एक अदद छिन्नी बड़ी साइज लोहे की,
14. एक अदद सरिया मोड़ने वाला राड,
15. एक अदद कटर बड़ी साइज,
16. एक अदद कटर छोटी साइज,
17. एक अदद पेचकश बड़ा साइज,
18. एक अदद पेचकश छोटा साइज,
19. एक अदद पिलास,
20. एक अदद पेचकश राड,
21. एक अदद टुटा हुआ लॉक,
22. रूपये 59950/-(उन्सठ हजार नौ सौ पचास) नगद

 

Back to top button
error: Content is protected !!