A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रखंड कार्यालय नगर उंटारी के परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कर्मियों/ग्रामीणों के साथ मतदाता प्रतिज्ञान लिया गया

प्रखंड कार्यालय नगर उंटारी के परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कर्मियों/ग्रामीणों के साथ मतदाता प्रतिज्ञान लिया गया। सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा इत्यादि से प्रभावित हुए बिना आगामी सभी निर्वाचनों में मतदान करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री बिरेंद्र सिंह, पंचायत राज प्रखंड समन्वयक श्री कौशल कुमार, प्र0 आवास प्रखंड समन्वयक श्रीमती स्नेहा सिंह, सहायक मनोज कुमार, वेद प्रकाश, रोजगार सेवक संजीत कुमार, आलोक कुमार, सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!