A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बडहरा विधायक ने किया नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष से प्रधानमंत्री तक बनता है – राघवेन्द्र

आरा/बड़हरा। भारतीय जनता पार्टी के बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद के स्वागत व अभिनंदन हेतु बबुरा मे भाजपा बबुरा मंडल के कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता और संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया।उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह का बबुरा मंडल कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद को बड़हरा विधायक द्वारा फूल-माला एवं अंगवस्त्र के साथ अभिनंदन किया गया।वहीं ग्रामीण जनता और कार्यकताओ ने बड़हरा विधायक एवं जिलाध्यक्ष को समाज के पिछड़े वर्ग से एक कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की गई।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास करती है। समाज के नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के संकल्प के साथ यह पार्टी कार्य करती है। आज पार्टी ने बबुरा में एक अति पिछड़ा बिंद समाज के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दे कर क्षेत्र के आम जनता और कार्यकर्ताओ को हौसला बुलंद किया। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष से प्रधानमंत्री तक बनता है। भाजपा का मूल उद्देश्य सरकार बनाना और सता प्राप्त करना नही, बल्कि समाज सेवा और देश का विकास करना है।आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आगे बढ रहा है और सभी का विकास हो रहा है।
वहीं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू ने बबुरा मंडल अध्यक्ष के दायित्व टुनटुन बिंद को मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा किसी एक परिवार या किसी एक व्यक्ति का पार्टी नही है।इस पार्टी में एक कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष बनता है और मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री हो, कार्यकर्ता को ही दायित्व मिलता है। भाजपा देश का सबसे बड़ी पार्टी है। पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारधारा को संगठन और सरकार दोनो आगे बढा कर दोनो जगह सबका साथ सबका विकास कर रही है।कार्यक्रम में शैलेश कुमार गुड्डू, उपेन्द्र साव, मुकेश सिंह, विजय प्रसाद, अमरजीत सम्राट, दीपु सिंह, नंदकिशोर सिंह, भोला बिन्द, कमलेश पासवान सहित सैकड़ो लोग थे।

Back to top button
error: Content is protected !!