उत्तर प्रदेशबस्ती

बनगवां प्रथम ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। मनरेगा में फर्जी घोटाला उजागर,मंडलायुक्त से की गई शिकायत।।

💫बस्ती सदर के बनगवां प्रथम ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला।

16 जुलाई’25

बस्ती यूपी।। जनपद के विकास खण्ड बस्ती सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगवां प्रथम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत चल रहे चक मार्ग निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का खुलासा पत्र में किया गया है। शिकायत कर्ता हरीराम पुत्र रामअवतार ने मंडलायुक्त से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव के राजेंद्र यादव के घर से डीह बाबा के स्थान होते हुए बगवा सरहद तक बनने वाले चकमार्ग निर्माण कार्य में कई दिनों से फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त परियोजना स्थल पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है न तो मजदूर कार्य पर दिखाई नही दियें । शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसे मामलों में अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार मुमकिन नहीं। क्या बस्ती जिले में मनरेगा सिर्फ कागजों पर चल रही है? सरकार की तमाम घोषणाओं और पारदर्शिता के दावों के बावजूद ज़मीनी हकीकत इससे इतर दिख रही है। अगर परियोजना स्थल पर काम नहीं हुआ,फिर मजदूरों को भुगतान कैसे हुआ? किसके हस्ताक्षर से कार्य पूर्ण दिखाया गया? क्या कहता है प्रशासन? अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। मंडलायुक्त को मिली शिकायत के बाद यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!