A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मक्का उत्पादक किसानों से की मुलाक़ात, फ़सल विविधकरण के लिए प्रोत्साहित किया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे (पेंड्रावन )16 जुलाई  2025//सारंगढ़-बिलाईगढ़,//कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को सरिया क्षेत्र के तोरा गांव में मक्का की फसल ले रहे किसानों से मुलाकात की और फसल विविधिकरण को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान प्रदीप साहू के मक्का खेत का निरीक्षण किया और फसल की स्थिति की जानकारी ली।कलेक्टर ने किसानों को समझाया कि यदि वे परंपरागत धान फसल के स्थान पर वैकल्पिक फसल जैसे मक्का, अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, कोदो-कुटकी आदि का चयन करते हैं, तो उन्हें राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 10 हजार रुपए तक की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, यदि किसान धान की जगह अन्य फसल लेते हैं, तो उन्हें अलग से 11 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसके लिए जरूरी है कि गिरदावरी में फसल को दर्ज कराया जाए और संबंधित फसलों का पंजीयन समय पर किया जाए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मक्का फसल की खरीदी, बिक्री, बाजार दर, सिंचाई की व्यवस्था तथा बीज की गुणवत्ता को लेकर भी किसानों से संवाद किया। किसान प्रदीप साहू ने बताया कि वे दो एकड़ में मक्का की खेती कर रहे हैं और उत्पादन को रायगढ़ मंडी में बेचते हैं।इस मौके पर कृषि उप संचालक श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने किसानों को जानकारी दी कि कृषि विभाग की योजनाओं के तहत पात्र किसानों को उन्नत किस्म के बीज एवं अन्य कृषि इनपुट प्रदान किए जाते हैं। यदि कोई किसान बीज की खुद से खरीदी करता है, तो उसका बिल प्रस्तुत करने पर शासन की ओर से बीज की कीमत की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू और तहसीलदार श्रीमती कोमल साहू भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!