
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बिलहरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चलती बस से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने घटना के विरोध में चक्का जाम कर दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन माने और शव लेकर मौके से रवाना हुए । मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले की नई गाड़ियां निवासी रुबीना अहिरवार अपने बच्चों के साथ सुनवाहा से अपनी मां के सागर के मौली रससूला जाने वाली बस में सवार हुई थी। रास्ते में उसे उल्टी होने लगी तो बस क्लिनर से गेट के बाजू में सीट पर होने बैठा दिया। इसी दौरान गोरखपुर की घाटी पर बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी महिला बस से नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आ गई। घटना देख बस में मौजूद स्टाफ ने तुरंत महिला को बस में बैठाया और अस्पताल लेकर जाकर पहुंचे। जहां गंभीर मावला महिला की मौत हो गई।। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया उनके द्वारा मामले में बस मालिक बस ड्राइवर एवं कंडक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक महिला के बच्चों के भरण पोषण के लिए 25 लख रुपए की आर्थिक मदद दिए जाने की और नौकरी जाने की मांग की। चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम रोहित वर्मा एसडीओपी प्रकाश मिश्रा सुरखी थाना प्रभारी शशिकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाया और मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया








