
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने जारी किया आदेश। डीडवाना कोर्ट द्वारा बार-बार तलब करने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर लिया एक्शन, एक मामले में साक्ष्य लेखबद्ध करने के लिए कोर्ट ने किया तलब। बारां SP चौधरी बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में नहीं हुए पेश, जिस पर डीडवाना कोर्ट ने एसपी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट। अपर लोक अभियोजक महावीर चतुर्वेदी ने दी जानकारी।



