
बिल्सी : थाना क्षेत्र के एक गांव अकोली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि गांव अकोली में खेल रहे बच्चों के द्वारा पड़ोस के एक घर में गेंद को गिर जाने को लेकर विवाद बहुत तूल पकड़ गया।
एक बुजुर्ग दंपति और उनके परिवार के साथ मारपीट की।
इस घटना में बुजुर्ग दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति ने आरोपियों के खिलाफ बिल्सी थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र सोपा। जिसमें पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण करने के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, और मामले की जांच शुरू कर दी।
अकोली निवासी लियाकत पुत्र इनायत अली ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह को उनके बच्चे बाहर खेल रहे थे । इसी दौरान घायल दंपति के नाती सुभान की गेंद पड़ोस के घर में जा गिरी जब सुभान गेंद लेने गया तो पड़ोस के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की जानकारी मिलने पर दादा लियाकत अली दादी जमीला और मुराद अली मौके पर पहुंच गए। मारपीट देखते हुए बुजुर्ग दंपति ने समझने बजाने की कोई बात कही तो इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। जिससे वे सभी लोग भी घायल हो गए। मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है उक्त मामले की जांच गहनता से की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोरात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला संवाददाता विवेक चौहान



