
फुरकान अंसारी संवाददाता।
🚦 यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा 01 मई 2026 के बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए निम्न व्यवस्था लागू रहेगी।
🚧 प्रमुख यातायात व्यवस्था
यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से आवश्यकता अनुसार शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी (एक्जिट) के लिए किया जाएगा।
सामान्य यातायात दबाव की स्थिति में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने की स्थिति में नहर पटरी मार्ग का उपयोग निकासी के लिए किया जाएगा।
देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहण्ड मार्ग से संचालित किया जाएगा।
🅿️ मुख्य रूट एवं पार्किंग प्लान
1. दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन
रूट: नारसन – मंगलौर – कोर कॉलेज – ख्याति ढाबा – गुरुकुल कांगड़ी – शंकराचार्य चौक – हरिद्वार
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
अत्यधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट:
नगलाइमरती – लक्सर – फेरूपुर – जगजीतपुर – एसएम तिराहा – शनिचौक – मातृसदन पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैम्प
2. दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में डायवर्जन
रूट: सहारनपुर – भगवानपुर – सालियर – बिजौली – NH-344 – छुटमलपुर – बिहारीगढ़ – मोहण्ड – देहरादून/ऋषिकेश
नजीबाबाद जाने वाले वाहन:
नगलाइमरती – लक्सर – बालावाली – बिजनौर – नजीबाबाद
देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली बसें:
रामपुर तिराहा – देवबंद – बिहारीगढ़ – मोहण्ड
3. नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले वाहन
छोटे वाहन: चिड़ियापुर – श्यामपुर – चंडीचौकी – चंडीचौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
बड़े वाहन: 4.2 डायवर्जन से
पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा
4. देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन
रूट: नेपाली फार्म – रायवाला – हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
5. देहरादून/ऋषिकेश से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन
रूट: नेपाली फार्म – रायवाला – चंडीचौक – NH-334
6. देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
रूट: रायवाला – चंडीचौक – चंडीचौकी – श्यामपुर – नजीबाबाद
🚕 ऑटो/विक्रम डायवर्जन व्यवस्था
देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे।
ज्वालापुर/जटवाड़ा से आने वाले वाहन रानीपुर मोड़–देवपुरा मार्ग से डायवर्ट रहेंगे।
बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक–टिबड़ी फाटक–देवपुरा मार्ग से संचालित किए जाएंगे।
ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
⚠️ विशेष प्रतिबंध
30 अप्रैल 2026 रात्रि 12:00 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक
हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
🙏 हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित रूट प्लान का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।






