A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान परशुराम जयंती मानने को लेकर मीरा नगर में बैठक की गई।

मुंगेर

बिहार मुंगेर भगवान परशुराम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती मनाने को लेकर सोमवार को परशुराम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद श्री मुकेश कुमार शर्मा के रामपुर रेलवे कॉलोनी मीरा नगर स्थित उनके आवास पर उनकी अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से 19 अप्रैल दिन रविवार को एटीपी मैदान के हनुमान मंदिर के प्रांगण में जयंती मनाने का तय किया है जयंती समारोह के पश्चात प्रसाद का वितरण होगा जयंती से परशुराम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा समिति का नई सिरे से गठन भी किया जाएगा बैठक में परशुराम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के संयोजक परम आदरणीय श्री दिनेश कुमार सिंह सुनील कुमार अधिवक्ता प्रणव कुमार नवीन कुमार सिंह निलेश कुमार नवनीत राय रविकांत झा आदि अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!