
चित्रसेन घृतलहरे, vandebharatlivetvnews//पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में 18 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सूचना मिली थी कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर भटगांव की ओर आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—
गिरफ्तार आरोपी
(1)रंजू साहू, पिता बाबूलाल साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी बलगी शांतिनगर, थाना बाकी मोंगरा, जिला कोरबा
(2)लक्ष्मण दास मानिकपुरी, पिता कालिदास, उम्र 36 वर्ष, निवासी नवागांव, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार किया गया। मोटरसाइकिल पर रखे लाल रंग के बैग एवं डिक्की की तलाशी लेने पर प्लास्टिक झिल्ली में भरा मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया।
जप्त सामग्री
कुल 06 किलो गांजा
अनुमानित कीमत — ₹30,000
मोटरसाइकिल यूनिकॉर्न — कीमती ₹40,000
जुमला कीमत: ₹70,000
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान
थाना प्रभारी शिव कुमार धारी, सउनि बलीराम निराला, प्र. आर. श्रवण बरिहा, आरक्षक खेलावन बघेल, राहुल खूंटे, अमित चौहान, लक्ष्मीकांत तांजये एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भटगांव पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है।






