

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ आज भाजपा गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल के नेतृत्व में पारशिमला दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई अभियान से हुई। तत्पश्चात भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह गांदो मंडल प्रभारी श्री निवास मंडल जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन एवं उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंडल कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर की सफाई करते हुए स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह, सुभाष मोदी,उपानंद पाल,बापी चंद,कार्तिक पाल,तपन पाल,बबलू दत्ता, खोखन भौमिक,चंदन नाथ,कैलाश भंडारी,भूदेव गोराई,सुजीत रजक,काशीनाथ दत्ता,राजा मंडल,माधव मंडल,शक्तिपद दत्त,नारायण चंद्र भौमिक,पिंटूदेव नाथ,राम प्रसाद राय,कुमार अंकित,शंभू शाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




