A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकमल कॉलेज में नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

राजकमल कॉलेज में नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

हरिद्वार। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद में नई शिक्षा नीति (NEP 2026-27) के अंतर्गत स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बी.कॉम (B.Com.) तथा विज्ञान संकाय में बी.एससी. (PCM), बी.एससी. (CBZ) एवं बी.एससी. (CPM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर प्रवेश सुनिश्चित कर लें।

कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर राजकमल कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.rajkamaledu.com का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए कॉलेज हेल्पलाइन नंबर 7452033366 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने बताया कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एन.के. जोशी जी के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नकलविहीन परीक्षाएं आयोजित कराना, समयबद्ध परीक्षा प्रणाली एवं समय पर परिणाम घोषित करना विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिल रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने हेतु कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!