महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी प्रमोदचंद पुत्र रामबचन ने भिटौली थाने के पुलिसकर्मियों पर न्याय न मिलने और समझौता कराने हेतु दबाव डालने का लगाया गंभीर आरोप
महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी प्रमोदचंद पुत्र रामबचन ने भिटौली थाने के पुलिसकर्मियों पर न्याय न मिलने और समझौता कराने हेतु दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसका ट्रक-ट्रेलर (नं० BR-28 GB-2642) दिनांक 24 सितंबर 2025 को ग्रामसभा पिपरा खादर के पास आग लगने से जल गया था। घटना के बाद से वाहन वहीं सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान ट्रक के पहिए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।
पीड़ित ने द्वारा कहा गया कि 2 नवम्बर की रात पुलिस ने एक चोर को रंगेहाथ ट्रक का पहिया खोलते हुए पकड़ भी लिया था, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गए चोर की मोटरसाइकिल (नं० UP-56 AN-7661) भी मौके से बरामद की गई।
प्रमोदचंद का आरोप है कि जब उसने घटना की सूचना थाना भिटौली में दी तो वहां के थानाध्यक्ष ने उल्टा उसे ही धमकाया एवं कहा कि ट्रक को तुरंत हटाओ, नहीं तो उसी को चोरी के मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद 3 नवम्बर को फोन पर बुलाकर थानाध्यक्ष ने कथित तौर पर उसे कहा कि चोरों से 20 हजार रुपये लेकर समझौता कर लो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूंगा।
न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक महराजगंज से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।