महराजगंज। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज भगवती सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु केन्द्र निर्धारण के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर जो निर्देश जारी किए गए हैं इस निर्देश के अनुसार इस बार उन विद्यालयों को ही केन्द्र बनाया जायेगा जो सभी मानकों की पूर्ति करेंगे। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 80 से कम होगी एवं जहां छात्रों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती होगी तथा जहां पर विद्यालय पर जाने हेतु सुगम मार्ग नहीं होगे एवं जिन विद्यालयों के उपर से हाईटेंशन विद्युत तार गये होंगे जहां चार दिवारी नहीं होगी एवं जिन विद्यालयों की खिड़कीया जंगले आदि मुख्य सड़क पर खुलते होंगे ऐसे विद्यालयो को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जायेगा इसपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्त आदेश दिया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्त आदेश दिया है कि ऐसे किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए जो विवादित हो जहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य के बीच किसी प्रकार का विवाद हो और उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र साफ सुथरे छबि वाले एवं जहां सीसीटीवी कैमरे वाईस रिकार्ड्र युक्त कक्ष में दोनों तरफ से लगे हो लोहे का मजबूत गेट मुख्य द्वार पर लगे हो और वहां पहुंचने हेतु पक्की सड़क हो तथा 24 घंटे विद्युत की उपलब्धता हो डबल लाक युक्त चार पांच आलमारी हों एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी हो वाई-फाई से युक्त एवं जहां कम-से-कम न्युनतम छात्र संख्या 80 से अधिक हो उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा। प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक हेतु सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिये गये सभी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन कराने हेतु सख्त आदेश दिया है । उन्होंने यह भी है कहा है कि अगर कोई भी विद्यालय अगर किसी भी प्रकार का भ्रामक सूचना देता है या भ्रामक सूचना बेवसाइट पर अपलोड करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है।
जिला कलक्टर रहे परबतसर के दौरे पर, उपखंड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण
15/04/2026
उर्वरकों की बिक्री और वितरण को लेकर कृषि विभाग की बैठक आयोजित
15/04/2026
खंडवा में करीब 26 हजार किसान गेहूं खरीदी से बाहर, ये है वजह MP News: सैटेलाइट ने फसल लगे खेतों को बता दिया खाली, पंजीयन के बाद भी समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही बिक्री, स्लॉट बुकिंग में भी आ रही दिक्कतें, किसान परेशान।
15/04/2026
दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को मिल रहा संबल, मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना से उपचार की राह आसान
15/04/2026
16 अप्रेल को आयोजित होगी जिलास्तरीय जनसुनवाई
15/04/2026
अंबाला में अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सिविल अस्पतालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोग सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
15/04/2026
शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर छात्र सुविधाओं के निर्देश
15/04/2026
प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण , 01 मई से शुरू होगा डिजिटल डेटा संग्रह
15/04/2026
इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो में दिखा कला व संस्कृति का संगम
15/04/2026
बगहा में पीडीएस डीलर पर जांच:*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!