मायावती ने पार्टी में अपराधियों को शामिल कराने के आरोप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के कोऑर्डिनेटर रहे विक्रम सिंह जाटव को पार्टी से किया निष्कासित
मायावती ने पार्टी में अपराधियों को शामिल कराने के आरोप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के कोऑर्डिनेटर रहे विक्रम सिंह जाटव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह ने 22 जनवरी को मायावती को बिना पूरी जानकारी दिए दो विवादित व्यक्तियों की उनसे मुलाकात कराई और उन्हें बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी दिला दी थी।
सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को सदस्यता दिलाई गई, उनमें 56 मुकदमों वाला वसीम और एक अन्य हिस्ट्रीशीटर शामिल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद मायावती ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का फैसला लिया।
मायावती ने सोमवार को विक्रम सिंह जाटव के निष्कासन का आदेश जारी किया। इसके साथ ही पार्टी संगठन में कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। सुरज सिंह जाटव को आगरा और अलीगढ़ मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जबकि ज़फ़र मलिक को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पश्चिमी यूपी में मुनकाद अली की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडलों का प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मायावती पहले से ही असंतुष्ट थीं।
जिला पदाधिकारी कार्यालय मे श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक आयोजित l
09/03/2026
जिला पदाधिकारी कार्यालय मे श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक आयोजित l
09/03/2026
चोटीला में भजन संध्या आज शीतला माता का मेला 10 मार्च को पाली में शीतला माता का मेला 11 को आदर्श नगर में होगा आयोजन तैयारियां पूर्ण।
09/03/2026
₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
09/03/2026
चंद्रपूर जिल्ह्यातील सिंदेवाही तालुका क्रीडा संकुलाच्या सुधारित आराखड्यास मान्यता- कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे
09/03/2026
संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27*
09/03/2026
विष्णुपद कारिडोर के विकास को लेकर गया मे अहम बैठक l
09/03/2026
आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन* *राज्य सरकार के बजट में संतुलन के एक-एक अक्षर के गहरे अर्थ*
09/03/2026
योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ्लैट और प्लॉट खरीदने वाले आवंटियों को बड़ी राहत दी है। आवास विभाग ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों—जैसे लखनऊ डबलपमेन्ट अथार्टी कानपुर डबलपमेन्ट अथार्टी और गाजियाबाद डबलपमेन्ट अथार्टी को दिया निर्देश
09/03/2026
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी सुनीं समस्याएं
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!