मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को मिली रफ्तार, नए रूट पर बस चलाने की तैयारी
ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को अब गति मिलती नजर आ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ संचालक का चयन और नए रूट का निर्धारण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे मार्गों को प्राथमिकता दी जाए, जहां अभी तक बस सेवा उपलब्ध नहीं है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
एआरएम महराजगंज ने जानकारी दी कि योजना के तहत जनपद में पहला प्रस्तावित रूट खैरटवा–बरगदवा–ठूठीबारी–महराजगंज तय किया गया है, जहां फिलहाल कोई सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है।
जिलाधिकारी ने इस रूट को मंजूरी देते हुए कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ना है, जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत निजी बस संचालकों को ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन का अवसर दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों पर भी बस सेवा शुरू कराई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा, एआरटीओ मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आसनसोल से लाया गया ‘मेजर’, धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
30/04/2026
официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.22127 (2)
29/04/2026
हाथरस धूमधाम से निकाली आंबेडकर शोभायात्र हाथरस शहर से देहात तक शोभायात्राओं की रही धूम, अनुयायियों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण पुरदिलनगर मे निकाली गयी बाबा साहब की शोभायात्रा का सांसद रामजीलाल सुमन ने फीता काट किया शुभारंभ दिनांक28/04/026
29/04/2026
मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के प्रस्तावित गया स्थित आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय l
29/04/2026
казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.2742
29/04/2026
गोवंश चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
29/04/2026
युवती को मिला उसका भविष्य,3 दिन में ढूंढ निकाला गुम हुआ महत्वपूर्ण दस्तावेजो से भरा बैग
29/04/2026
उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलिकॉप्टर
29/04/2026
नगर निगम स्टोर का निरीक्षण कर कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाई गई अद्भुत आकर्षक कला-कृतियां का अवलोकन किया
29/04/2026
सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!