


कुंदरकी में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने बीजेपी सरकार को आड़े
हाथों लिया। उन्होंने पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे
को प्रमुखता से उठाया ।
श्यामलाल ने बीजेपी पर पेपर लीक के आरोप लगाए ।
उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती समेत अन्य विभागों में
नौकरी के लिए यादवों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने
बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि
एक भी युवा को कलेक्टर या सिपाही नहीं बना पा रहे
हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए उन्होंने
कहा कि बीजेपी ने PDA वर्ग के मतदाताओं को रोका।
कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। फिर भी गठबंधन ने
कई सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि जिन्हें वोट डालने से
रोका गया, वे अभी भी नाराज हैं।2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर श्यामलाल ने
कहा कि समाजवादी पार्टी हर स्थिति में चुनाव लड़ेगी
और सरकार बनाएगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं
को भी उठाया। कहा कि बीजेपी शासन में किसान
परेशान हैं। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। यही
कारण 2027 में सत्ता परिवर्तन का आधार बनेंगे।
कुंदरकी की जनसभा से स्पष्ट हुआ कि समाजवादी पार्टी
निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। श्यामलाल ने पेपर
लीक, PDA वर्ग के साथ व्यवहार और बेरोजगारी के
मुद्दों पर बीजेपी को घेरा।